वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) एक दूजे के हो गए हैं. ये शादी महाराष्ट्र के अलीबाग के ‘द मैन्शन हाउस’ होटल में हुई. शादी में खास गेस्ट ही पहुंचे थे. कोरोना की वजह से गिनेचुने लोग को ही बुलाया गया था. इस दौरान गाइडलाइन्स का पूरा ध्यान रखा गया. वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से एक सादे तरीके से हुई.
अब वरुण (Varun Dhawan) और नताशा के रिसेप्शन का लोगों को इंतजार है. TOI में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे. ये रिसेप्शन 2 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम का आयोजन 2 फरवरी को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में किया जाएगा. अलीबाग में दोनों की शादी के कई फंक्शन्स किए गए. वहीं कई फंक्शन्स दोनों के घरों पर भी हुए. एक दिन पहले ही दोनों की फैमिली अलीबाग के रिसार्ट पहुंच गई थी. दोनों ही परिवारों ने फैमिली फंक्शन्स काफी एन्जॉय किए.
वरुण और नताशा (Natasha Dalal) की शादी की खबरें आने के बाद से ही लोगों को दोनों की शादी का इंतजार था. लंबे समय से एक अच्छे दोस्त रहे आज शादी के बंधन में बंध गए, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार शामिल रहे. शादी के दौरान वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों काफी खुश नजर आए. जनवरी के शुरुआती दिनों में डेट सामने नहीं आई थी. बाद में बताया गया कि 24 जनवरी को दोनों की शादी होगी, जो कि अब हो चुकी है. शादी के सभी फंक्शन काफी प्राइवेट रहे.

