Kapil SharmaKapil Sharma

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का पिछले शुक्रवार को जन्मदिन था। इसी मौके पर उनके फैंस और सेलिब्रिटी दोस्तों की ओर से ट्विटर पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। कपिल को जन्मदिन की बधाई देते हुए सिंगर नीति मोहन ने उनसे उनके बेटे का नाम भी पूछ डाला। बता,दें कि बीते फरवरी में कपिल दुबारा पापा बने हैं। इस बार उनके घर पर एक बेटे ने जन्म लिए है। हालांकि, अभी तक कपिल ने सोशल मीडिया पर कपिल न बेटे की फोटो शेयर की और न ही किसी को नाम बताया था। लेकिन नीति के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने नाम का खुलासा कर डाला।

नीति ने कपिल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “कपिल शर्मा पाजी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपके और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार। अब तो बेबी बॉय का नाम बता दो।” इसपर रिप्लाई देते हुए कपिल ने लिखा, “थैंक यू नीति। उम्मीद है कि आप अपना अच्छी तरह ध्यान रख रही होंगी। हमने उसका नाम त्रिशान रखा है।” आपको बता दें कि त्रिशान का मतलब ‘भगवान कृष्ण’ होता है। इस तरह से कपिल ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है।