major

26/11 हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म मेजर की रिलीज डेट में एकबार फिर बदलाव किया गया है। साउथ के सुपर स्टार आदिवि सेष की ये फिल्म अब 3 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मेजर की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी अभिनेता आदिवि सेष ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्टर साझा कर दी है। इस पोस्टर में वो भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर बिहार रेजिमेंट भी लिखा हुआ दिख रहा है। वहीं, पोस्टर पर फिल्म की नई रिलीज डेट भी लिखी हुई नजर आ रही है। 3 जून, 2022

फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के अदम्य सहास और पराक्रम पर आधारित है। फिल्म में शहीद मेजर के बचपन, लव स्टोरी और देश के लिए दिए योगदान को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में अदिवि सेष के साथ शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर और प्रकाश राज भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को सशी किरण टिक्का निर्देशित कर रहे हैं और इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर फिल्म्स इंडिया के साथ मिलकर जी. एम. बी एंटरटेनमेंट एंड ए प्लस यस मूवीस कर रही है। इस फिल्म को साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू ने प्रोड्यूस किया है।

Join Telegram

Whatsapp