cannes film festival

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के आयोजक इसके 75 वें एडिशन से पहले COVID-19 पर रोक लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वैराइटी के अनुसार, फिल्मों के इस वार्षिक उत्सव में उपस्थित लोगों का टेस्टिंग नहीं होगा और न ही स्क्रीनिंग और कार्यक्रमों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। हालांकि, कान्स के कर्मचारी मास्क पहने रहेंगे।

कान्स के महासचिव फ्रांकोइस डेसरौसेओ (Francois Desrousseaux) ने कहा, “चूंकि फ़्रांस में हेल्थ पास अब लागू नहीं है, इसलिए मेहमानों को पैलेस में प्रवेश करने के लिए टेस्टिंग या टीकाकरण का प्रमाण नहीं दिखाना होगा। अधिकांश प्रतिभागियों को वैसे भी टीका लगाया जाएगा, क्योंकि फ्रांस ने गैर-टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए देश में प्रवेश करना बहुत जटिल बना दिया है। फ्रांस में लगभग 95 प्रतिशत वयस्क आबादी को पहले ही टीके के दो डोज मिल चुके हैं।”

कान्स फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण का आयोजन 17 से 28 मई तक चलेगा। खास बात ये है की 2022 कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी का हिस्सा भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी होंगीं।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *