अपनी अदाओं से घायल करने वाली भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अब क़त्ल करते हुए भी नज़र आएँगी। दरअसल, भूमि, ‘द लेडी किलर’ (The Lady Killer) फिल्म में नज़र आने वालीं हैं। उन्हें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अपोजिट कास्ट किया गया है। इस फिल्म को भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और शैलेश आर सिंह (Shaailesh R Singh) प्रोड्यूस कर रहे हैं, तो वहीं अजय बहल (Ajay Bahl) डायरेक्ट कर रहे हैं।
इस फिल्म के जरिये भूमि पहली बार अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। भूमि को इस फिल्म के लिए हीरोइन चुने जाने की जानकारी खुद T-Series के ऑफिसियल हैंडल से दिया गया। T-Series ने भूमि की ऑरेंज कलर की ड्रेस में एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। उसने कैप्शन लिखा, “हमें किलर वाइब्स वाली महिला भूमि पेडनेकर का टीम में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। #TheLadyKiller”
‘द लेडी किलर’ एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म है। इसमें दर्शकों को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी देखने को मिलेगी, जो एक सेल्फ-डेसट्रक्टिव ब्यूटी से उनके जबरदस्त रोमांस के दौरान के प्यार में पड़ जाता है। रोमांचकारी ट्विस्ट और नर्व रैकिंग सस्पेंस से भरपूर, ‘द लेडी किलर’ अप्रत्याशितता और मनोरंजन का एक स्वादिष्ट मिश्रण होने का वादा करती है।
