Ranveer SinghRanveer Singh

यदि आपके पास पैन इंडिया अपील होती है तो हर कंपनी चाहती है कि उसका लाभ उठाए। यही वजह है कि तमाम कंपनियां रणवीर के सुपरस्टार फेस का फायदा उठाना चाहती हैं। अपनी जनरेशन के हीरोज में रणवीर सिंह सबसे बड़े चेहरे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी खासी लोकप्रियता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता अपने एज ग्रुप के एक्टर्स के मुकाबले ज्यादा है। उनका फैन बेस भी भारत से बाहर अन्य कई देशों तक है। शायद इसी का असर है कि कोरोना काल में जिन ब्रांड्स से उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो रहा था, उन्होंने भी रणवीर से कोविड से पहले के रेट में ही कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया है। इससे साफ है कि रणवीर सिंह किस तरह से फिल्म के कारोबार से लेकर बाजार तक से कमाने में अव्वल हैं।

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की दौलत में साल दर साल इजाफा हो रहा है। अपनी जनरेशन के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक रणवीर सिंह की संपत्ति कोरोना काल में भी काफी तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान रणवीर सिंह ने करीब 9 ब्रांड्स के कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं, जिनके लिए उन्हें 7 से 12 करोड़ रुपये तक की रकम मिली है। इस तरह वह अब तक कुल 34 ब्रांड्स के ब्रांड अंबेसडर हो गए हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कारोबार पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘निश्चित तौर पर रणवीर सिंह अपनी जनरेशन के सुपरस्टार हैं। उनके पास इस वक्त बड़े पर्दे की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्में हैं। इनमें 83, जयेशभाई जोरदार जैसी मूवीज शामिल हैं। जल्दी ही वह दो और बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान करने वाले हैं।’

यही नहीं उनके ट्रैक रिकॉर्ड के चलते फिलहाल वह सभी डायरेक्टर्स के चहेते हैं। फिलहाल उन्हें फिल्मों के चलने का गारंटी के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि तमाम दिग्गज ब्रांड्स भी उन्हें पसंद कर रहे हैं। वह युवा सुपरस्टार हैं और उन्हें अब तक 34 ब्रांड्स के कॉन्ट्रैक्ट मिल चुके हैं। इनमें टेलिकॉम से लेकर कंस्ट्रक्शन तक और एजुकेशन से लेकर हेल्थकेयर सेक्टर तक की कंपनियां शामिल हैं। यही नहीं सैनिटरी वेयर से लेकर टूरिज्म और गेमिंग से लेकर फैन एंगेजमेंट कंपनियों तक का काम उनके पास है। सभी कंपनियों ने रणवीर को हायर किया है क्योकिं वह उनकी अपील को भुनाना चाहती हैं।