बॉलीवुड (Bollywood) के भाई जान सलमान खान (Salman Khan) किन्ही कारणों से सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी फिल्म को लेकर, तो कभी किसी स्टार के साथ हुई अनबन को लेकर। सलमान खान विवादों और सुर्खियों में बने ही रहते हैं। पिछले दिनों पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के निर्मम हत्या के बाद से ही सलमान खान का नाम बार-बार आ रहा था। क्योंकि जिस गिरोह ने मूसे वाला को मारने की जिम्मेदारी उठाई है उसी गिरोह द्वारा कुछ सालों पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।
मूसे वाला की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद सलमान खान कि सिक्योरिटी को मुंबई पुलिस ने बढ़ा दिया है। लेकिन अब इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने का धमकी भरा लेटर फिर से मिला है। सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह जब जोगिंग पर गए थे तो वहां उनको बेंच पर बैठते वक्त उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र (Threat Letter) उन्हें मिला। जिसमें लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसे वाला का हाल कर देंगे। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें सलीम खान (Salim Khan) को यह खत सुबह 7:30 से 8:00 के करीब में मिला था। बांद्रा पुलिस (Bandra Police) ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पंजाबी सिंगर मूसे वाला (Singer Sidhu Moose Wala) इस निर्मम हत्या से अभी पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) बाहर निकली ही नहीं कि आप सलमान खान को मारने को लेकर यह पत्र मिलने से पूरी इंडस्ट्री चौकी हुई है। सलमान खान को मिले इस लेटर के बाद से सलमान के फैंस काफी परेशान है। हालांकि, महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस वक्त आला अधिकारी सलमना खान के घर पहुंच चुके हैं।
अब अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिलहाल IIFA 2022 की मेजबानी कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा सलमान खान (Salman Khan) जल्दी टाइगर 3 (Tiger 3) में नजर आने वाले हैं इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में नजर आएंगी। इसके साथ हैं सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की शूटिंग शुरू करने वाले हैं इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), शहनाज गिल (Shahnaz Gill) अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।
