बॉलीवुड के रियल एक्शन सुपरस्टार और दुनिया भर के टॉप मार्सल आर्ट आर्टिस्टों में शुमार Vidyut Jamwal आज पटना पहुंचे। Vidyut Jamwal अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खुदा हाफ़िज़:2 – अग्नि परीक्षा’ के प्रमोशन के लिए फिल्म के डायरेक्टर फारूक कबीर (Faruk Kabir) के साथ पटना पहुंचे। जहां गाँधी मैदान स्थित ‘पनास होटल’ में फिल्म के प्रमोशन का प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित हुआ। फिल्म प्रमोशन के दौरान विधुत ने मीडिया के सभी सवालों का जवाब देते हुए अपने जफ़िल्म और जीवन दोनों के बारे में बात की।
उन्होंने बताया कि उनके पिता आर्मी में थे और वहां मराठी, बिहारी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती नहीं केवल भारतीय शब्द ही सुना और समझा जाता है। इसलिए उनकी नजर में कोई अंतर नहीं है किसी भी स्टेट में। और कहीं की भी फिल्म फिल्म है, जिसे दर्शक देखते हैं। उन्होंने ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद अपने करियर की शुरुआत दक्षिण की फिल्मों से की लेकिन हिंदी फिल्मों से प्यार और अपनापन मिला।
बता दें, विधुत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफ़िज़:2 – अग्नि परीक्षा’ शुक्रवार 8 जुलाई को थिएटर में लगने जा रही है। विधुत के साथ इस फिल्म के निर्देशक व लेखक फारुक कबीर भी आए थे। होटल द पनास, पटना में उन्होंने मीडिया से चर्चा भी की और अपने फैंस के साथ फोटोशूट भी कराया।
विधुत जामवाल ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस फिल्म में अभिनय करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा क्योंकि फिल्म केवल एक्शन पर आधारित नहीं बल्कि इमोशन से भी भरी है। इसमें प्यार भी है और प्यार है तो लड़ाई तो होगी ही।
फारुक कबीर बताते हैं कि इस फिल्म का एक गीत रुबरु हजरत निजामुद्दीन ओलिया की दरगाह पर फिल्माया है और वहां यह गीत इसलिए फिल्माया क्योंकि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के तमाम रागों में से 8 राग की उत्पत्ति वहीं से हुई थी। जहां कि बात अलग-अलग भाषा और क्षेत्र के फिल्मों की है तो उनमे कोई अंतर नहीं बचा।
शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) कहती है कि इस फिल्म के जरिए वे समाज को नारी सशक्तिकरण का संदेश दे रही हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर मुझे थोड़ा डर था लेकिन विद्युत जामवाल, फारुक कबीर और टीम के अन्य सदस्यों के सहयोग से मैं अपना शत प्रतिशत फिल्म में दे सकी।
विधुत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत, आगामी फिल्म के मुख्य पात्र समीर और नरगिस की कहानी को रेखांकित करती है, जिन्हें परिस्थितियों और समाज द्वारा चुनौती दी जाती है। 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, फारुक कबीर द्वारा निर्देशित यह फिल्म की घोषणा से ही लोगों में उत्साह भर गया। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने एक एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया हैं जिसमे दिखाया गया है की कैसे सच्चे प्यार को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है।
