फिल्म गहराईयां में अपना हॉट और बोल्ड अंदाज से लोगों के दिलों पर छाने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) एक बार फिर सोशल मिडिया पर कहर ढ़ा रही हैं। उन्होंने एक फैशन मैगजीन के लिए अपना बोल्ड फोटोशूट करवाया है। जोकि अब सुर्खियों में बना हुआ है।
अपने फोटोशूट की तस्वीरों को दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इन तस्वीरों में बिकिनी और मोनोकिनी पहन दीपिका पादुकोण ने बोल्ड फोटोशूट करवाया है। पहली तस्वीर में वह ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह पेड़ों के बीच में बैठी दिखाई दे रही हैं। बाल खोले दीपिका पादुकोण काफी हॉट और बोल्ड दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने यलो बिकिनी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का श्रफ डाला हुआ है।
अपनी तस्वीरों से दीपिका पादुकोण ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। सितारों से लेकर फैन्स तक उनके इस पोस्ट पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। दीपिका ने ये तस्वीरें एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। एक में उनके साथ फिल्म ‘गहराइयां’ के दूसरे एक्टर्स भी हैं। मोनोकनी पहने दीपिका अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। फिल्म ‘गहराइयां’ में भी दीपिका का बोल्ड अंदाज देखने को मिला था। दीपिका ने फोटोज के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। वैसे उनका किलर लुक ही सबकुछ बयां करने के लिए काफी है।
