Bob-Biswas

हर्षद मेहता के किरदार से सभी को अपने एक्टिंग स्किल्स का फैन बनाने वाले Jr. Bachchan अब फिर से लोगों को चौकाने वाल हैं। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) एक बार फिर से लोगों के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ (Bob Biswas) के साथ आ रहे हैं। आज, 19 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर ZEE5 Original पर लॉन्च किया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच फिल्म को देखने की बेचैनी बढ़ गयी है।

आपको बता दें कि फिल्म में अभिषेक बच्चन एक कांटेक्ट किलर के साथ फैमिली मैन का किरदार निभाते दिखेंगे। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) को मुख्य भूमिका में रखा गया हैं। अब अगर फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में Jr. Bachchanके लुक की करें तो उनका लुक काफी दमदार रखा गया है। फिल्म को Diya Annapurna Ghoshने डायरेक्ट किया है।

9 साल पहले 2012 में विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ में “बॉब बिस्वास” नाम का एक कॉन्ट्रैक्ट किलर था, जिसे शाश्वत चटर्जी ने निभाया था। हालांकि उनका रोल छोटा था लेकिन इसे काफी पसंद किया गया था। लंबे समय से इस रोल के स्पिन ऑफ की डिमांड की जा रही थी, इसी लिए बॉब बिस्वास को लेकर यह फिल्म बनाई गई।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है – ‘नोमोस्कार, मीट बॉब।’ इस फिल्म को सुजॉय घोष, गौरी खान, गौरव वर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी Red Chillies Entertainment के बैनल तले बनाया गया है। फिल्म ‘Bob Biswas’ अगले महीने की 3 तारीख यानी 3 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 Original पर रिलीज की जाएगी।

आपको बता दें कि 2012 में विद्या बालन की फिल्म कहानी में बॉब बिस्वास नाम का एक कॉन्ट्रैक्ट किलर था, फिल्म में यह रोल शाश्वत चटर्जी ने निभाया था. उनका रोल हालांकि छोटा था लेकिन इसे खासा पसंद किया गया था। लंबे समय से इस रोल के स्पिन ऑफ की डिमांड की जा रही थी, इसके बाद इस किरदार यानी बॉब बिस्वास को लेकर फिल्म बनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *