Rakhi-Sawant-Husband-Ritesh

कुछ साल पहले भारतवासियों सहित दुनियाभर में एक ही सवाल पूछा जा रहा था कि “आखिर कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा ?” जिसके जवाब के लिए लोगों को 2 साल इंतज़ार करना पड़ा था। जब इस सवाल का जवाब लोगों को मिला तो फिर से लोगों के सामने एक सवाल आ कर खड़ा हो गया। और वो सवाल ये था कि “राखी सावंत का पति कौन है ?” लेकिन अब इस सवाल से भी पर्दा उठ चूका है। और लोगों के बीच खुद राखी ने अपने दूल्हे के सर से सेहरा हटाते हुए देश की जनता के सामने अपने पति लोगों से परिचय करवाया है।

राखी सावंत के मिस्ट्री हसबैंड रितेश का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। ‘बिग बॉस 15’ में पहली बार राखी ने सार्वजनिक तौर पर अपने पति को दुनिया से रूबरू करवाया है। ‘Bigg Boss 15’ शो के प्रोमो में दिखाया जा रहा था कि राखी के पति आने वाले हैं लेकिन शो में सस्पेंस बनाने के लिए उनका चेहरा छुपाकर रखा गया था। लेकिन, 26 नवंबर को प्रसारित एपिसोड में घर में VIP कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee), रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) शो में पहुंचती। और जैसे ही ये तीनों घर में एंट्री करते हैं वैसे ही घरवाले काफी खुश हो जाते हैं। और इन तीनों कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद राखी के पति रितेश का शो में एंट्री होता है।

रितेश शो में वह सेहरा बांधकर आते हैं। उसके बाद राखी उनकी आरती उतारती हैं और पैर छूती हैं। जिसके बाद राखी अपने पति से कहती हैं कि, ‘12 मुल्कों की पुलिस और पूरी देश की जनता, मेरे घरवाले, सलमान भाई, सभी लोग आपका इंतजार कर रहे थे।’ राखी अपने पति को इंट्रोड्यूस कराते हुए कहती हैं कि ‘हम तीन पहले से वीआईपी थे अब चौथे वीआईपी की भी एंट्री हो गई है।’

रश्मि, रितेश से पूछती हैं कि राखी को कैसे मनाया? इस पर रितेश बताते हैं कि ‘व्हाट्स एप पर मिले थे। मैंने मैसेज भेजा था लेकिन राखी ने ब्लॉक कर दिया। फिर दूसरे नंबर से मैंने मैसेज किया तो उस दिन राखी थोड़ा परेशान थी। वहां से उन्होंने बातें करनी शुरू की। राखी ने बताया कि मुझे जल्दी ही शादी करनी है। मैंने उस वक्त राखी से कहा कि देखता हूं कोई अच्छा लड़का, फिर मैंने सोचा अच्छा लड़का तो मैं हूं।‘ जिसके बाद इन दोनों कि शादी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *