yaad

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी का नया गाना याद 369 म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को हर प्रकार के ऑडियंस का भी प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब प्रमोद प्रेमी के गाने को रिलीज के तुरंत बाद इतना प्यार मिल रहा है। यह गाना 369 म्यूजिक के लिए नया प्रयोग है जो सफल होता दिख रहा है।

वहीं, गाना ‘याद’ के लिए 369 म्यूजिक द्वारा आज पटना में होटल गार्गी ग्रांड में एक प्रमोशन प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन भी किया गया। इसमें सुपर स्टार प्रमोद प्रेमी, श्वेता माहरा, वीडियो डायरेक्टर लक्की विश्वकर्मा और 369 म्यूजिक के एमडी विराट शर्मा और लक्ष्मण गुप्ता ने पत्रकारों के साथ बातचीत की। प्रमोद प्रेमी ने कहा इस गाने में मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया है और मेरी ज़िंदगी का यह पहला ऐसा गाना है जिससे मैं काफ़ी प्रभावित हूं मुझे नए-नए बदलाव करना पसंद है और इस गाने में भी मैंने वही किया है, 369 म्यूजिक ने मुझे जो मौका दिया था उस पर खड़ा उतरने का पूरा कोशिश किया हूं। आप इसे देखें और हमें अपनी प्रतिक्रिया दें।

वहीं, 369 म्यूजिक के एमडी विराट शर्मा ने कहा की 369 हमेशा संगीत को नए नजरिए और रोचक प्रस्तुति के साथ गाने लेकर आने में विश्वास रखेगा। हम हमेशा कोशिश करेंगे की भोजपुरी फैंस को नए-नए तरीके से मनोरंजन कराते रहें। गौरतलब है कि गाना याद को प्रमोद प्रेमी ने अपने स्वरों से सजाया है। इसके म्यूजिक वीडियो में प्रमोद प्रेमी के साथ उत्तराखंड की अभिनेत्री श्वेता माहरा नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। प्रोड्यूसर विराट शर्मा और लक्ष्मण गुप्ता हैं। लिरिक्स रोहित सिंह और म्यूजिक विजाज और दिनेश यादव का है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *