पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की शादी ‘URI’ एक्टर विक्की कौसल से हुई। इस शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। सब अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस या यूँ कह लें की अपने फेवरेट बॉलीवुड कपल की शादी देखना चाहते थे। लेकिन दोनों ने अपनी शादी को बहुत ही गुप्त तरीके से एक डेस्टिनेशन वेडिंग प्रिपेयर किया। और अब बॉलीवुड के दूसरे कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। और ये कपल हैं Katrina Kaif के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट।
दोनों की शादी फैंस और मीडिया के बीच काफी हाईप बना रही है। बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की चर्चा इन दिनों काफी जोरों शोरो से चल रही है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार दोनों के शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हो जाएगी जो 17 अप्रैल तक चलेगी। कपल 17 अप्रैल को मुंबई के चेंबूर स्थित RK स्टूडियो में सात फेरे लेंगे। लेकिन इन दोनों की शादी से पहले सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की शादी के रिसेप्शन का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कपल की शादी को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ऋषि कपूर और नीतू कपूर के वेडिंग रिसेप्शन कार्ड के सामने आने के बाद एक खास बात भी सामने आई है। मिल रही जानकारी के अनुसार, रणबीर और आलिया की शादी 17 अप्रैल को चेंबूर के RK स्टूडियो से होगी। यह वहीं वेन्यू है जहां सालों पहले रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने माता नीतू कपूर से शादी रचाई थी।
दोनों के शादी को लेकर शादी में आने वाली मेहमानों की लिस्ट भी आ चुकी हैं। शादी में शाहरुख खान, वरुण धवन, संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर समेत बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। शादी में आलिया बॉलीवुड के पॉपुलर डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। और शादी के बाद कपल हनीमून के लिए Switzerland जाने वाले हैं।
