Jackie ShroffJackie Shroff

जैकी श्राफ ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है. जिनमें हीरो, तेरी मेहरबानियां, राम-लखन, खलनायक,दहलीज, अल्ला रखां, सिक्का, सौदागर, रंगीला, बॉर्डर, जंग, यादें, हलचल शामिल है. जैकी श्रॉफ आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. जैकी श्राफ का असली नाम जयकिशन काकूभाई श्रॉफ है. और वो मुंबई के तीन बत्ती इलाके में पैदा हुआ थे. वहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की.

आपको बता दें जैकी बहुत ही गरीब परिवार से आते थे, लेकिन इसके बाद भी इनका दिल बहुत बड़ा था. उन्होंने हमेशा अपनी चॉल के लोगों की मदद की है. इसी वजह से उनका नाम जग्गू दादा पड़ा. चॉल में सभी उन्हें इसी नाम से बुलाते थे. गरीबी के चलते 11वीं क्लास के बाद जैकी ने पढाई छोड़ दी और नौकरी की तलाश करने लगे. उन्हें खाना बनाने का बहुत शौक था इसलिए वो ताज होटल में नौकरी के लिए गए, लेकिन वहां उन्हें कोई काम नहीं मिला. कई दिनों तक नौकरी की तलाश में भटकने के बाद एक दिन जब जैकी बस स्टैंड पर बस का वेट कर रहे थे.तो वहां खड़े एक शख्स ने उनकी हाइट देखते हुए पूछा, ‘मॉडलिंग करेगा?’ और इसके जवाब में जैकी ने पूछा , ‘पैसा देगा क्या’. बस फिर क्या था. यही से शुरू हुई जग्गू दादा का जैकी श्राफ बनने का सफर. कई दिनों की मेहनत के बाद उन्हें सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ में काम करने का मौका मिला. और फिल्म सुपर-डुपर हिट रही. और यही से जैकी भी सुपरस्टार बन गए और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

अपने एक इंटरव्यू में जैकी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे.जिनमें से एक था उनकी शादी का. जैकी श्राफ ने बताया था कि उनकी और आयशा की मुलाकात पहली बार बस में हुई थी.और दोनों ने ही पहली नजर में एक-दूसरे को पसंद कर लिया था. फिर कई दिन मुलाकातों का सिलसिला चला और फिर दोनों ने शादी कर ली. खास बात ये है कि आयशा बहुत ही रॉयल फैमिली से थी. फिर भी वो जैकी के साथ शादी के बाद चॉल में रही. जब जैकी श्राफ की फिल्म हीरो हिट हुई तो कई प्रोड्यूसर उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे. और पहली फिल्म हिट होने के बाद भी जैकी चॉल में ही रहते थे. जहां हर घर में अलग बाथरूम नहीं होता था. ऐसे में आल्म ये था कि जैकी के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी उनके साथ टॉयलेट की लाइन में खड़े रहते थे. औऱ अगर जैकी अंदर होते तो बाहर खड़े होकर उनकी हां का इंतजार करते रहते थे. कुछ ही वक्त में जैकी ने अपने आपको बॉलीवुड के फेमस एक्टर की लिस्ट में शामिल कर लिया था.