Sahadev Dirdo

‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाले छत्तीसगढ़ के सहदेव दिर्दो (Sahadev Dirdo) का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में सहदेव को काफी चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब सहदेव पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इस वीडियो में वो एक नया गाना गा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए नए वीडियो में जो सहदेव गाना गए रहे हैं, उसकी लाइन “वेले वेले हो गए थे जो, बिजी-बिजी हो गए हैं वो…” है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सहदेव ने कैप्शन लिखा, “चलो फिरसे एक बार शुरू करें, चलो सब मिलके मौज करें।” इस वीडियो पर आये कमेंट से ऐसा लग रहा है कि उनका नया गाना फैंस को खास पसंद नहीं आया है।

सहदेव दिर्दो ने ‘बचपन का प्यार’ गाना कुछ इस तरह गाया कि यह बहुत तेजी से वायरल हुआ और सभी की जुबान पर आ गया। सहदेव के स्कूल टीचर ने वर्ष 2019 में उनकी कक्षा में यह गीत गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में नीले रंग की शर्ट पहने सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और गाना गाते हैं। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भी सहदेव को माला पहना कर सम्मानित किया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *