atrangi-re

म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) का ट्रेलर आउट हो चूका है। नाम के मुताबिक हीं यह फिल्म अतरंगी कलाकारों से भरी है। यह फिल्म तीन बड़े सितारों से सजी है, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और धनुष (Dhanush) नज़र आने वाले हैं। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक लव ट्राएंगल स्टोरी है जिसे काफी अनोखे तरीके से दिखाया गया है।

अतरंगी रे ट्रेलर का मुख्य आकर्षण है सारा अली खान का करैक्टर और धनुष के साथ उनकी केमिस्ट्री, जिनकी शुरुआत में जबरदस्ती शादी होती है। इस ट्रेलर में सारा सर्कस में काम करने वाले जादूगर अक्षय कुमार से प्यार करती है, लेकिन बाद में उसे धनुष से प्यार हो जाता है। इस अतरंगी लव स्टोरी में सारा, धनुष को भी चाहने लगी है और अक्षय को भी खुद से दूर करना नहीं चाहती। इस कहानी का अंत क्या होगा ये तो फिल्म के रिलीज होने के साथ ही पता चलेगा।

इस फिल्म में अक्षय के करैक्टर का नाम शहजाद है, तो वहीं सारा का रिंकू और धनुष का विशु है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का एंट्री सीन, उनके प्रशंसकों को मदहोश कर देगा। इस फिल्म का म्यूजिक कंपोजिशन सुपर टैलेंटेड एआर रहमान ने किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *