Virat-Anushkha

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिलेशनशिप की खूबसूरती आये दिन लोगों को दिखती रहती है। जहां विराट अनुष्का को हर जगह सपोर्ट करते हैं तो अनुष्का भी विराट को लेकर हो रहे ट्रॉल्स का जवाब भी देती नजर आती दिखती हैं। और एक बार फिर से इन दोनों के रिलेशनशिप और बॉन्ड की चर्चाएं चल रही है। की कि एशिया कप 2022 के सुपर 4 के मैच में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की तूफानी पारी खेली। इस शानदार गेम के बाद विराट ने अपनी इस पारी को पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को डेडिकेट किया।

विराट ने मैच के बाद भी अनुष्का की काफी तारीफ की और बताया कि कैसे वह उनके मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ रहती हैं। वहीं अनुष्का ने भी विराट के लिए अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पोस्ट से स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टा से विराट की भारतीय टीम की जर्सी में 3 फोटोज शेयर की हैं। फोटोज शेयर कर अनुष्का ने विराट के लिए एक स्पेशल मैसज भी लिखा है।

किंग कोहली के 71वें सेंचुरी पर उनकी पत्नी अनुष्का ने लिखा, ‘किसी भी और हर चीज के माध्यम से हमेशा आपके साथ हूं।’ इस पोस्ट पर विराट कोहली ने कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं फैंस के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इन दोनों के लिए अपना प्यार बरसाया है।

अब अनुष्का के फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की बात करें तो यह फिल्म झूलन गोस्वामी पर आधारित है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अनुष्का अपने करियर में पहली बार क्रिकेटर का किरदार निभाने जा रही हैं। साथ ही वह लंबे समय बाद फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *