Fighter-Movie

Bollywood एक्टर Hrithik Roshan और Deepika Padukone की अपकमिंग फिल्म ‘Fighter’ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। क्योंकि इस फिल्म से Hrithik और Deepika एक साथ पहली बार काम करने वाले हैं। और अब इस फिल्म को लेकर एक और नया अपडेट सामने आया है। अपडेट यह है कि फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) में एक्टर Anil Kapoor शामिल हो रहे हैं। जिसमें उनको खास भूमिका करते हुए देखा जायेगा। फिल्म में अनिल की एंट्री को लेकर ऋतिक ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर का वेलकम किया।

इस पोस्ट के शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर यह न्यूज़ ट्रेंड होने लगा है। बता दें कि फिल्म ‘फाइटर’ का निर्देशक वहीं हैं जिन्होंने फिल्म ‘वॉर’ का डायरेक्शन किया था, यानी सिद्धार्थ आनंद। Hrithik Roshan और Deepika Padukone के साथ आने वाली इस फिल्म कहानी भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी, कुर्बानी और उनकी देशभक्ति को दर्शाएगा।

24 दिसंबर, शुक्रवार को अनिल कपूर अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। और आज उनके जन्मदिन के अवसर पर Hrithik ने Anil Kapoor को सरप्राइज देते हुए उनके फिल्म ‘फाइटर’ में जुड़ने का ऐलान किया है। ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनिल के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं उस व्यक्ति को हैप्पी बर्थडे कहना चाहता हूं, जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। मेरी बधाई स्वीकार करें अनिल सर। आपको सेट पर असिस्ट करते-करते आखिरकार मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिल ही गया है। मैं आपके साथ ‘फाइटर’ में स्क्रीन शेयर करने के लिए उत्साहित हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *