RaLia

काफी समय से रणबीर आलिया के शादी को लेकर बॉलीवुड की गलियारों में खबरें छाई हुई हैं। इनके शादी की तारीखों को लेकर कन्फूजन बरकरार था। लेकिन अब इन दोनों के शादी की तारीख कन्फर्म हो गयी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों आज 2 से 3 बजे शादी कर सकते हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटोज देखने का इंंतजार कर रहे हैं।

आज सुबह दोनों की पहले हल्दी सेरेमनी हुई है। बीते दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी पूरी हुई। इस खास मौके पर कपल का पूरा परिवार और कुछ खास दोस्त ही नजर आएं। शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां रंग जमाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साल की सबसे बड़ी शादी में आमिर खान, अर्जुन कपूर, संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान समेत कई लोग शरीक होने वाले हैं। कुछ ही देर में आलिया भट्ट की चूड़ा और हल्दी सेरेमनी शुरू हो जाएगी।

आलिया की शादी के लिए उनकी सभी दोस्त शादी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुँच चुकी हैं। उनकी दोस्तों ने अपने अपने इंस्टाग्राम से स्टोरी शेयर कर शादी में जाती हुई दिख रही हैं। हर बार शादी के नाम से मुकरती रही नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टा पोस्ट से शेयर की है अपने डांस स्क्वाड की तस्वीर। जो संगीत सेरेमनी में धमाल मचने वाली हैं।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *