Bachchan PandeyBachchan Pandey

बता दें ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय और कृति के अलावा अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जैकलीन फर्नांडिस और पंकज त्रिपाठी की भी अहम भूमिकाए हैं। फिल्म की शूटिंग जैसेलमेर में ही कंप्लीट कर ली जाएगी। याद दिला दें कि पहले बच्चन पांडे इस साल क्रिसमस पर रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी. बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार उन सितारों की लिस्ट में शुमार हैं, जिनकी एक साल में करीब- करीब 4 से 6 फिल्में रिलीज होती हैं।

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘बच्चन पांडे’  में गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों जैसेलमेर में ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच चर्चा हो रही है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार एक गैंगस्टर का है। वहीं फिल्म में उन्हें सुधारने का जिम्मा पत्रकार बनीं कृति सैनन के कंधों पर है। 

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय अवधी के टच वाली हिंदी बोलते दिखेंगे। इसके लिए वे फिल्म के सेट पर ही असिस्टेंट डायरेक्ट से ट्रेनिंग ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गैंगस्टर बच्चन पांडे के रोल में हैं। पत्रकार बनीं कृति उनके लिए एक फिल्म प्लान करती हैं, फिर हीरो जुर्म की दुनिया को छोड़ता है कि नहीं, उस पर कहानी आगे बढ़ती है।