bitta-karate

इन दिनों सोशल मीडिया फिल्म द कश्मीर फाइल्स चर्चा का विषय बनी हुई है। कश्मीर में 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के साथ दिल दहलाने वाले अत्याचार को कई लोग नहीं जानते। अब इस फिल्म के जरिये जान रहे हैं। 2 दिन में बॉक्सऑफिस पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म में बिट्टा कराटे का इंटरव्यू भी दिखाया गया है। उसका असली वीडियो यूट्यूब पर है। फिल्म में वह एकदम सहज होकर हत्याएं करने की बात कुबूलता दिखा है। हकीकत में भी उसने बताया था कि करीब 20 लोगों का कत्ल किया था। इनमें कश्मीरी पंडित ही नहीं बल्कि मुसलमान भी शामिल थे।

फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस सबकी तारीफ मिल रही है। डयरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए काफी रिसर्च की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने डॉक्यूमेंट्स और पीड़ितों से जानकारी लेकर कई सच्ची घटनाओं के स्क्रीन पर उतारा है। फिल्म में एक सीन है जिसमें आतंकी बिट्टा कराटे का इंटरव्यू दिखाया गया है। कश्मीर त्रासदी के वक्त वह कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के लिए काम करता था। इंटरव्यू में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

द कश्मीर फाइल्स में आंतकी का इंटरव्यू है जिसमें वह बताता है कि उसे कत्ल करने का ऑर्डर मिलता था। अगर कहा जाता तो वह अपनी मां को भी मार देता। हकीकत में बिट्टा कराटे ने भी यही बात कही थी। वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है।

Join Telegram

Join Whatsapp