बॉलीवुड के भाई सलमान खान आज कल अपनी फिल्म “Antim” को सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म में पहली बार सलमान अपने बहनोई आयुष शर्म के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। और फिर Salman Khan की फिल्मों का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में सलमान खान जहां फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (Antim: The Final Truth) को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके फैंस थिएटर के अंदर के खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़ने लगे जिसके बाद सलमान ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की कि ऐसी हरकरत न करें।
और अब सलमान एक और फिल्म को ले कर सुर्ख़ियों में बनने लगे है। वो फिल्म है साल 2005 में आई फिल्म का सीक्वेल यानी “No Entry.” बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में सलमान खान के साथ ही अनिल कपूर (Anil Kapoor) और फरदीन खान (Fardeen Khan) नजर आएंगे। इस बार फिल्म में एक, दो या तीन नहीं बल्कि 9 एक्ट्रेसेस हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान, तीनों ही ट्रिपल रोल में नजर आएंगे।
इस खबर को सुनते ही सलमान के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। 2005 की ‘नो एंट्री’ के जैसे ही फैंस भी इस फिल्म से ट्रिपल धमाका की उम्मीद कर रही है। इस खबर के अलावे इस सीक्वेल फिल्म को लेकर कोई ऑर्डर अपडेट सामने नहीं आये हैं। ‘नो एंट्री’ साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। जिसकी कहानी तीन पतियों के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नियों को चीट करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का सीक्वल भी इस ही थीम के आस पास देखने को मिलेगा।
