bappi lahiri

महान गायक दिवंगत बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का गोल्ड के प्रति प्यार सभी जानते हैं। इस गायक ने दुनियाभर से गोल्ड कलेक्ट किया था। अपने विशाल सोने के कलेक्शन के लिए उन्हें ‘भारत के गोल्ड मैन’ के रूप में भी जाना जाता था। उनके निधन के बाद छोड़े गए गोल्ड का क्या होगा इसका खुलासा उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी (Bappa Lahiri) ने किया है। दरअसल, बप्पा ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा की उनके पिता के सोने को म्यूजियम में रखा जाएगा।

बप्पा ने कहा कि मेरे पिता के लिए सोना सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था बल्कि इसे वे खुद के लिए बेहद लकी मानते थे। मेरे पिता को यदि सुबह 5 बजे की फ्लाइट भी पकड़ना होती थी तब भी वे अपना सारा सोना पहनकर ही निकलते थे। अब उनके जाने के बाद उनके सोने को म्यूजियम में रखा जाएगा ताकि वहां लोग उनकी इन यादों को देख सकेंगे। मेरे पिता के पास जूते, सनग्लासेस, हैट्स, घड़ियां और ज्वैलरी का बड़ा कलेक्शन था और हम वो भी सबको दिखाना चाहते हैं।

बता दें की बप्पी लाहिरी का 15 फरवरी, 2022 को 69 वर्ष की आयु में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive Sleep Apnea) के कारण निधन हो गया था, लेकिन वह दशकों से फिल्म उद्योग को उपहार में दिए गए ब्लॉकबस्टर गीतों के माध्यम से सभी के दिलों में अमर हैं। बप्पी दा 80 और 90 के दशक में चर्चित डिस्को म्यूजिक देने के लिए जाने जाते हैं। वेटिकन सिटी से लेकर हॉलीवुड तक, उन्होंने दुनिया भर से सोने के हर टुकड़े को इकट्ठा किया था।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *