shehnaaz gill

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से ग़म में डूबी शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) अब इस सदमे से उभर रहीं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक हैप्पी पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो बहुत खुश नज़र आ रहीं हैं। काफी वक्त बाद शहनाज का एक हंसता-मुस्कुराता वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस भी काफी खुश हो रहें हैं। लोग उन्हें दुआएं दे रहें हैं और हमेशा खुश रहने की कामना कर रहे हैं।

शहनाज़ ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, “काश मैं भी उड़ जाती।” इसके साथ उन्होंने तितली की इमोजी शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्हें समुद्र किनारे मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वह कौवों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जैसे ही शहनाज उनके पास पहुँचती है, वो तुरंत जमीन छोड़ कर आसमान में उड़ जाते हैं।

शहनाज गिल हाल ही में बिग बॉस 15 के फिनाले में नजर आई थी। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2015 के म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब से की थी। 2017 में, उन्होंने पंजाबी फिल्म सत श्री अकाल इंग्लैंड में एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की। 2019 में, उसने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भाग लिया जहां वह तीसरे स्थान पर रही।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *