amir-khan-mango-party

वैसे तो आम खाना बहुत ही आम बात है, मगर जब आम खाने की तस्वीरें किसी ‘खास’ के ड्राइंग रूम से निकलकर सोशल मीडिया में नुमायां हो जाती हैं तो आम की बात खास हो जाती है। ऐसी ही कुछ तस्वीरें आमिर खान ने अपनी फिल्म कम्पनी के सोशल मीडिया एकाउंट से साझा कीं, जिनमें वो अपने बेटे आजाद के साथ आम के चटखारे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

आमिर खुद सोशल मीडिया से अलविदा ले चुके हैं, मगर अपनी पर्सनल लाइफ की बातें भी इस एकाउंट से शेयर करते रहते हैं। आम खाने की यह तस्वीरें इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि पिछले साल आमिर ने अपनी पत्नी और आजाद की मां किरण राव से अलग होने की घोषणा की थी।

इन तस्वीरों पर कई फैंस ने भी मजेदार कमेंट्स किये हैं। कुछ ने आमिर से रोजे रखने के बारे में पूछा है। वहीं, कुछ ने जानना चाहा कि आमिर आम कैसे खाते हैं? छीलकर या काटकर। कुछ फैंस ने लाल सिंह चड्ढा को लेकर मालूमात की।

Join Telegram

Join Whatsapp