बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने चौथी बार भी बाज़ी मार ली है। विवादों में घिरी रहने वाली एक्ट्रेस कंगना ने इस साल का नेशनल अवार्ड अपने नाम कर लिया है। उन्हें Manikarnika: The Queen of Jhansi और Panga में उनके शानदार परफॉरमेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से नवाज़ा गया है। उनका ये चौथा नेशनल अवार्ड है।
कंगना ने ने इस अवसर के लिए भारी सोने के आभूषणों के साथ एक लाल और सुनहरी कांचीपुरम साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपने बालों में लाल बिंदी लगाया है और गजरा भी पहन रखा है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रेडिशनल लुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज मैं अपने दो प्रदर्शनों मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झाँसी (2019) और पंगा (2020) के लिए संयुक्त राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर रही हूं। मैंने मणिकर्णिका – द क्वीन ऑफ़ झाँसी का सह निर्देशन भी किया, इन फ़िल्मों की टीमों के लिए अपार आभार।”
https://www.instagram.com/p/CVcF0IqI0-D/
कंगना को पहले हीं तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 2008 में फैशन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, 2014 में क्वीन और 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही धनुष (Dhanush) को “असुरन” और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को “भोंसले” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
