panchayt in biharpanchayt in bihar

वैसे तो चुनावी मतदान के दौरान हिंसा और बवाल होना इन दिनों आम बात है। बिहार में आज से पंचायत चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान होने हैं। सुबह सात बजे से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में लाइनों में खड़े हैं। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान हेतु 2119 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। हालांकि कहीं पर ईवीएम तो कहीं पर बायोमेट्रिक की समस्या के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। चुनावी मतदान हो और हिंसा की खबर न आए ऐसा हमारे देश में नामुमकिन है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के बसैनी गाँव में फायरिंग और पथराव के कारण मतदान बंद कर दिया गया है।

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मतदान के लिए आयोग द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए मतदान केन्द्रो पर कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार मतदान के दौरान मास्क लगाना ज़रूरी है। जो व्यक्ति मतदान केंद्र पर बिना मास्क लगाए जाएगा उससे 50 रूपये जुर्माना वसूला जाएगा।

बवाल करने वाले पांचो आरोपियों को औरंगाबाद प्रशासन द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है। इनमें मुखिया प्रत्याशी के पति पंकज यादव, वार्ड सदस्य प्रत्याशी इस्तेखार शाह, अरुण पासवान- पहरमा, मो मुनाजिर- बिसैनी और सुनील शर्मा-बिसैनी। मुखिया प्रत्याशी के पति पर हंगामा करने और बूथ लूटने का आरोप है। इसकी डीएम सौरव जोरवाल ने पुष्टि की है। हालांकि की अराजक तत्वों क बवाल के बावजूद मतदान ज़ोरो-शोरो से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *