teacher

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार UPTET के ऑफिसियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीटीईटी नोटिफिकेशन के मुताबिक एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी होने थे लेकिन किन्हीं निजी कारणों की वजह से इसमें देरी हुई। बता दें कि परीक्षा 28 नवंबर को दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली हैं। जारी आदेश के अनुसार एडमिट कार्ड को ऑफिसियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करना है अन्य किसी माध्यम से नहीं। उम्मीदवार परीक्षा सेण्टर पर एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र का फोटोकॉपी ले कर जाएं।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

सबसे पहले UPTET के ऑफिसियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाये।
होमपेज पर उपलब्ध ‘यूपीटीईटी प्रवेश पत्र लिंक’ पर क्लिक करें।
क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
स्क्रीन पर UPTET हॉल टिकट 2021 खुल जाएगा।
भविष्य के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रखें।

विस्तृत जानकारी के लिए एडमिट कार्ड पर लिखे नियमों को जरूर पढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *