UPSC-2022

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नोटिस जारी करते हुए यह जानकारी दी है कि, विभाग ने 150 पदों पर वैकेंसी बढ़ा दी गई है। बता दें, 2 फरवरी को UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर किया था। इस परीक्षा के माध्यम से इस बार कुल 861 वैकेंसी निकाली गई है। वहीं नोटिस के अनुसार, सरकार ने भारत में 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। अब कुल भर्ती की संख्या 1011 हो गई है।

150 कर्मियों की भर्ती रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS), ग्रुप ‘A’ सिविल सेवा के माध्यम से परीक्षा- 2022 से की जाएगी। IRMS में 150 रिक्तियों में से 06 बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों के लिए रिक्तियां आरक्षित की गई हैं(PwBD) विकलांगता की उप-श्रेणी, कार्यात्मक वर्गीकरण (FC) और IRMS के लिए फिजिकल आवश्यकताएं (PR) इस प्रकार हैं:

सर्विस

IRMS

सब कैटेगरी

लोकोमोटर डिसेबिलिटी

कार्यात्मक वर्गीकरण (FC)

OA या OL सहित CP/LC/AAV

फिजिकल आवश्यकता (PR)

S, ST, BN, W, SE,
MF, C, RW, PP, H

कैसे करें आवेदन ?

जो उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स)- 2022 के लिए पहले से ही फॉर्म भर चुके हैं उन्हें IRMS ग्रुप ‘A’ भर्ती के लिए नए सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। IRMS ग्रुप ‘A’ भर्ती के लिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया सिविल सेवा परीक्षा की जैसी ही होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (प्रीलिम्स) का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 2 फरवरी, 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 22 फरवरी, 2022
प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि – 5 जून, 2022
मुख्य परीक्षा की तिथि – 16 सितंबर 2022

Official Notification

विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *