UGC NET की परीक्षा 20 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित होने वाली है। National Testing Agency (NTA) ने पहले दो दिन यानी 20 नवंबर और 21 नवंबर की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। UGC NET के एडमिट कार्ड NTA की ऑफिसियल वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है।
UGC NET एक Eligibility परीक्षा है जिसके जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाती है। NTA इस बार UGC की राष्ट्रीय Eligibility परीक्षा (NET) दिसंबर 2020 और जून 2021 का आयोजन एक साथ करने जा रही है। जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए होने वाली नेट परीक्षा 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 नवंबर और 01, 03, 04 और 05 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। NTA के नोटिस के अनुसार यह परीक्षा एक कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी।
Direct Link – UGC NET Admit Card
NTA ने बताया कि NET के 7 विषयों जैसे: बंगाली, कन्नड़, गृह विज्ञान, हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र और संस्कृत के लिए 15 से 23 दिसंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। NTA इन परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द ही अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर देगा।
