स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पदों की संख्या
11 पद
पदों विवरण
उपाध्यक्ष और प्रमुख (संपर्क केंद्र परिवर्तन) – 1 पद
वरिष्ठ विशेष कार्यकारी कार्यक्रम प्रबंधक संपर्क केंद्र – 04 पद
वरिष्ठ विशेष कार्यकारी ग्राहक अनुभव, प्रशिक्षण और स्क्रिप्ट प्रबंधक (इनबाउंड और आउटबाउंड) – 02 पद
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव कमांड सेंटर मैनेजर – 03 पद
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव- डायलर ऑपरेशंस (आउटबाउंड) – 01 पद
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि – 4 मई 2022
आयु सीमा / योग्यता
इन पदों पर आवेदन के लिए आवश्यक आयु सीमा एवं योग्यता पदानुसार अलग अलग निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
कैसे करें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। होमपेज पर, “करियर” विकल्प पर क्लिक करें। “Current Openings” टैब पर क्लिक करें और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर आवेदन भरें। दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 750 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। बाकी को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
