police

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने दिल्ली पुलिस में सबइंस्पेक्टर (SSC SI in Delhi Police Result 2019) पद के लिए आयोजित हुई मेडिकल परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जारी कर दिया गया है। साथ ही सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2019 के मेडिकल परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।

रिजल्ट नोटिफिकेशन लिंक

ऐसे देखें रिजल्ट

  • उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद, अकाउंट में लॉग इन करें और मेडिकल परीक्षा लिंक के दिल्ली पुलिस रिजल्ट 2019 में एसएससी एसआई पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अभ्यर्थी चाहें तो उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 4003 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता पाई है। इनमें 396 महिला और 3607 पुरुष, जिन्होंने मेडिकल परीक्षा में क्वालीफाई किया है। अब इन सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन के लिए संबंधित क्षेत्रीय / उप-क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया जाएगा।