इंडियन नेवी (Indian Navy) ने ट्रेड्समैन (Skilled) के 1531 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जारी किया है। इंडियन नेवी की इस भर्ती के लिए आवेदन रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से तीसरे दिन शुरू होंगे।
पदों की संख्या
1531 पद
पदों का विवरण
ट्रेड्समैन
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 21 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 20 मार्च 2022
आयु सीमा
18 से 25 वर्ष।
योग्यता
उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास की मार्कशीट और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिखाई दे रहे स्किल्ड ट्रेड्समैन भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। अब यहां मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
