महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (MSC Bank) मुंबई ने ट्रेनी क्लर्क और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MSC Bank की अधिकारिक वेबसाइट mscbank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख – 05 मई 2022
आवेदन की आखिरी तारीख – 25 मई 2022
पदों की संख्या
195 पद
वैकेंसी डिटेल्स
ट्रेनी क्लर्क – 166
ट्रेनी ऑफिसर – 29
योग्यता
ट्रेनी क्लर्क: किसी भी विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन।
ट्रेनी ऑफिसर: किसी भी विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन। साथ ही 2 साल का अनुभव।
आयु सीमा
ट्रेनी क्लर्क – 21 से 28 वर्ष
ट्रेनी ऑफिसर – 23 से 32 वर्ष
आवेदन शुल्क
ट्रेनी क्लर्क – रु.1,180/- (जीएसटी सहित)
ट्रेनी ऑफिसर – 1,770/- रुपये (जीएसटी सहित)
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन (रिटन) एग्जाम के आधार पर होगा।
ट्रेनी क्लर्क – ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 15,000/- रुपये प्रति माह मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ट्रेनी क्लर्क को बैंक के नियमित ग्रेड में रखा जाएगा और उसे लगभग 30,000/- रुपये प्रति माह मिलेगा।
ट्रेनी ऑफिसर- ट्रेनिंग पीरियड के दौरान प्रति माह 20,000/- रुपये का वजीफा दिया जाएगा।उसके बाद ट्रेनी ऑफिसर को बैंक के नियमित ग्रेड में रखा जाएगा और उन्हें लगभग 45,000/- रुपये प्रति माह मिलेगा।
