राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (Main) परीक्षा, 2021 के एडमिट कार्ड को आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह परीक्षा 20 और 21 मार्च 2022 को राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे एवं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग ने सातों संभाग अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में कुल 112 परीक्षा केंद्र बनाए है।
ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड :
सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जायें।
इसके बाद ‘Admit Card for Raj. State and Sub. Services Comb. Comp Exam (Mains) – 2021’ पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गयी डिटेल भर कर सबमिट करें।
जिसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जयेगा।
इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा कर रख लें।
उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो व मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र ले जाना जरूरी होगा। परीक्षा से 1 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। बिना फोटो आईडी के एंट्री नहीं मिलेगी। सभी अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी निर्देश देख लें।
