पटना हाईकोर्ट में जिला जज के 18 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। ये पद बार एग्जामिनेशन 2021 के आधार पर भरे जाएंगे।
पदों की संख्या
18 पद
पदों का विवरण
जिला जज
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि – 27 जनवरी 2022
आयु सीमा
35 से 50 वर्ष।
योग्यता
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की वकालत की प्रैक्टिस करते हुए 7 साल पूरे हो चुके हों। इसके अलावा आपको एक घोषणा पत्र देना होगा, जिसमें यह बताना होगा कि आप पिछले 3 वर्षों में हर साल कम से कम 24 केसेज़ में अपीयर हुए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया
पटना हाईकोर्ट के जिला जज पदों पर अभ्यर्थियों का सेलेक्शन स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। थ्योरी के पेपर को 80 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा और वायवा-वॉयस को 20 प्रतिशत। लिखित परीक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक स्कोर लाने वालों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
जनरल व ओबीसी- 1000 रुपये।
एससी, एसटी वर्ग – 500 रुपये।
