ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने जूनियर कंसल्टेंट और एसोसिएट कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 65 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 30 मार्च तक ONGC की आधिकारिक वेबासइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
एसोसिएट कंसल्टेंट : 66,000 रुपए
जूनियर कंसल्टेंट : 40,000 रुपए
आयु सीमा
ONGC द्वारा निकली गई भर्ती प्रक्रिया में 65 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
ओएनजीसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर कंसल्टेंट के 14 और एसोसिएट कंसल्टेंट के 22 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों के भेजे गए आवेदन पत्र को शॉर्टलिस्ट करने के बाद कैंडिडेट्स को रिटन एग्जाम और इंटरव्यू की तारीख, स्थान और रिर्पोटिंग समय की जानकारी ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।
