Constable

बिहार के मद्य निषेध उत्पाद और निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही पद पर बहाली को लेकर लिखित परीक्षा रविवार 27 फरवरी को आयोजित की जा रही है। कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

बता दें कि, अपर समाहर्ता केडी प्रौज्जवल को परीक्षा संचालन हेतु सहायक संयोजक के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। मद्य निषेध सिपाही की लिखित परीक्षा में SRDAV पब्लिक स्कूल में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, वहीं बिजेंद्र पब्लिक स्कूल मरंगा में 600 परीक्षार्थी, ब्राइट कैरियर स्कूल में 576 परीक्षार्थी, पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग में 480 परीक्षार्थी, न्यू माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल में 480 परीक्षार्थी, बीबीएम उच्च विद्यालय में 480 परीक्षार्थी और जिला स्कूल में 395 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सातों परीक्षा केंद्रों पर कुल 3611 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक-एक केंद्र अधीक्षक की नियुक्ति की गई है। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक है, वैसे परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक के द्वारा सहायक केंद्र अधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सब कुछ सही तरीके से हो इसके लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जोनल गश्ती दल दंडाधिकारी को 27 फरवरी को 8 बजे अपने स्थान पर पहुँच जाना है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *