जिन छात्रों ने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने से रोका नहीं जायेगा। इसकी जानकारी सीबीएसई और सीआईएससीई की तरफ से स्कूलों को दी गई है। बोर्ड प्रशासन की मानें तो जिन छात्रों ने कोरोना का एक भी डोज नहीं लिया है वैसे छात्रों को अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा दिलवाई जायेगी।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान टीका लेने की जानकारी ली जायेगी। जो छात्र एक भी टीका नहीं लिये होंगे उन्हें अलग कक्षा में बैठाया जायेगा। कमरे में जितने छात्र रहेंगे, उनके बीच दो से तीन फीट की दूरी रखी जायेगी। छात्रों को मास्क पहन कर परीक्षा देने का निर्देश दिया गया है।
सीबीएसई ने दसवीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सभी स्कूलों को बोर्ड ने ऑनलाइन प्रवेश पत्र भेजा है। अब स्कूल द्वारा प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर छात्रों के बीच बांटा जाएगा। पहली बार ऐसा हुआ जब दसवीं और 12वीं के छात्रों को दो प्रवेश पत्र दिया गया है। टर्म-1 के बाद टर्म-2 के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है। परीक्षा दो घंटे की होगी। टर्म-1 और टर्म-2 का रौल नंबर एक ही रखा गया है। पहली बार सीबीएसई द्वारा प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड डाला गया है। हर केंद्र पर प्रवेश पत्र की जांच उनके क्यूआर कोड से की जाएगा। पहला पार्ट नवंबर और दिसबंर में लिया जा चुका है। अब 26 अप्रैल से टर्म-2 परीक्षा ली जायेगी।
कई स्कूलों द्वारा टर्म-2 परीक्षा शुरू होने के पहले कोरोना वैक्सीन के लिए कैंप लगाया जायेगा। जिससे हर छात्र का वैक्सीन डोज पूरा हो सके।
