बिहार के बच्चों के भविष्य को और विकासशील बनाने के लिए ‘तमन्ना’ कार्यक्रम के तहत उनकी क्षमता का परीक्षण किया जायेगा। जिसके आधार पर उन बच्चों के विकास को लेकर रूपरेखा तय की जायेगी। क्योंकि बच्चों के संपूर्ण विकास के बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने अपनी कवायद तेज कर दी है।
इस कार्यक्रम के तहत माध्यमिक स्तर के छात्र- छात्राओं के कौशल प्रशिक्षण के लिए उनका Aptitude Test लिया जाएगा। छात्र- छात्राओं के Psychological Dimensions जैसे- योगयता, अभिरुचि, मोटिवेशनल व्यक्तित्व आदि चीजों का परीक्षण किया जायेगा। आपको बता दें कि इस परीक्षा के आधार पर ही विशेष क्षेत्र के छात्र छात्राओं को उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए दिशा निर्देश दिया जायेगा।
NCERT, Delhi द्वारा इस प्रशिक्षण के लिए TAMAANA (Try And Measure Aptitude And Natural Abilities.) टूल का इस्तेमाल किया जायेगा। इस टूल की मदद से कक्षा 9वीं और10वीं के ऐसे 100 विद्यार्थी जो चयनित अनुकरणीय आदर्श माध्यमिक विद्यालयों के हैं उनका Aptitude Test कराया जाएगा।
