इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानि IOCL ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) और एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (ACMO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। योग्य उम्मीदवार IOCL की ऑफिसियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर विस्तृत जानकारी पा सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की आखरी तारीख 7 जून है।
पदों का विवरण
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) – 35 पद
एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (ACMO) – 8 पद
आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को एसबीआई ई-कलेक्ट के माध्यम से 300 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें, एक बार फीस भरने के बाद फीस रिफंड नहीं की जाएगी।
आयु सीमा
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) अधिकारी और एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (ACMO) के लिए उम्मीदवारों की आधिकतम उम्र सीमा 50 साल होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों के पास इंग्लिश या हिंदी भाषा में बोलने का ऑप्शन होगा।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ भरे हुए आवेदन फॉर्म को नीचे दिए पते पर जमा करना होगा।
पता : द एडवाइजर, पोस्ट बॉक्स नंबर 3096, हेड पोस्ट ऑफिस, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003
विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
