job

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने एमएसी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Admission Test) 2022 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जारी कर दी है।

इन विषयों की आंसर की जारी

आईआईटी रुड़की ने सभी सात विषयों जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, अर्थव्यवस्था, भू-विज्ञान, मैथ्स, फिजिक्स और गणितीय सांख्यिकी के एग्जाम की आंसर की जारी की है। इन विषयों की परीक्षा 13 फरवरी, 2022 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में ली गई थी। इसके रिजल्ट 22 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे।

Answer Key Link

https://jam.iitr.ac.in/jam2022_QPs_AKs.html

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

सबसे पहले उम्मीदवार आईआईटी रुड़कीकी आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जाएं।

होम पेज पर दिखाई दे रहे examination के टैब पर जाएं।

question paper and answer key के सेक्शन में जाएं।

परीक्षा में अपने संबंधित विषय की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।

आंसर की आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और उत्तर का मिलान करें।

उम्मीदवार चाहे तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें डॉक्यूमेंट्स और फीस जमा करनी होगी। दर्ज कराए गए ऑब्जेक्शन पर समीक्षा के बाद एक आखिरी आंसर की भी जारी की जाएगी। इसी पर रिजल्ट आधारित होंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *