राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) PhD प्रवेश परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए एडवांस इंफॉर्मेशन स्लिप जारी की है। इन स्लिप में उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर और अन्य प्रासंगिक जानकारी का उल्लेख है। आवेदक ignou.nta.ac.in पर जा सकते हैं और अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि NTA, 24 फरवरी को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर IGNOU PhD प्रवेश परीक्षा 2021 आयोजित करेगा। इग्नू ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड और एडवांस इंफॉर्मेशन स्लिप अलग-अलग हैं। इग्नू PhD के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। NTA ने कहा, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवंटित परीक्षा शहर की एक एडवांस इंफॉर्मेशन है। जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नियत समय पर जारी किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.nic.in. पर जाएं।
‘Advanced Intimation of Examination City’ लिंक पर क्लिक करें।
अगली विंडो पर, आवेदन संख्या और जन्म तिथि डालें।
आवंटित परीक्षा केंद्र शहर जमा करें और देखें।
एडवांस इंफॉर्मेशन स्लिप आपके सामने है।
Advanced Intimation Slip – Direct Link
विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट देखें।
