इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, टर्म एंड परीक्षा या इग्नू जून टीईई 2022 (IGNOU June TEE 2022) डेटशीट ऑनलाइन जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इस डेटशीट को इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।
IGNOU June TEE 2022 डेटशीट में आगामी टर्म एंड परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा तिथियों के बारे में जानकारी दी है। शेड्यूल के मुताबिक जून टीईई 22 जुलाई 2022 से शुरू होगा और 5 सितंबर 2022 को खत्म होगा। नोटिस में उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इग्नू जून टीईई डेट शीट अभी केवल अस्थायी है। परीक्षा की तारीखें जरूरत पड़ने पर बदली भी जा सकती है। इग्नू जल्द ही फाइनल डेट शीट जारी कर सकता है। वहीं डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
इन परीक्षाओं के लिए इग्नू जून टीईई एडमिट कार्ड 2022 भी जारी किए जाएंगे। इसे ignou.ac.in पर जारी किया जाएगा। इस रिलीज़ की सटीक तारीखें अभी तक मालूम नहीं हैं, हालाँकि, एक बार पता चलने के बाद, इसे यहां अपडेट किया जाएगा। इग्नू जून टीईई 2022 डेट शीट में यह भी उल्लेख है कि कुछ कोर्सेज/ विषयों के प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
इस बीच, इग्नू ने जुलाई 2022 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। छात्र विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों, स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र (पीजी प्रमाण पत्र), स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडी), प्रमाणपत्र और डिप्लोमा कार्यक्रम जुलाई 2022 सत्र के लिए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण online.ignou.ac.in कर सकते हैं।
IGNOU June TEE 2022 Date Sheet – Direct Link
