IFFCO

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने अकाउंट्स ट्रेनी और एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) के पदों पर भर्ती निकाली निकली गयी है। इच्छुक उम्मीदवार IFFCO की ऑफिसियल वेबसाइट www.iffco.in या www.iffcoyuva.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन करेने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है।

आयु सीमा

दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता

अकाउंट्स ट्रेनी
सीए इंटर पास व कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने वाले युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी – ट्रेनिंग एक वर्ष की होगी। इस दौरान हर माह 36 हजार मिलेगी। इसके बाद 40000-75000 प्रति माह सैलरी मिलेगी। सालाना 9 लाख का पैकेज होगा।

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT)
योग्यता – बीएससी एग्रीकल्चर फुल टाइम रेगुलर डिग्री। जनरल व ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के 60 फीसदी मार्क्स व एससी एसटी कैटेगरी के युवाओं के लिए 55 फीसदी मार्क्स होना जरूरी है।

वेतन

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (एजीटी) पद के लिए बीएससी एग्रीकल्चर डिग्री धारक युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए भी अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। इन पदों के लिए 37000-70000 प्रति माह सैलरी मिलेगी। ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह 33000 रुपये मिलेंगे। इसके बाद 37000-70000 का वेतनमान होगा।

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। देश भर के विभिन्न शहरों में यह परीक्षा होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IFFCO के ऑफिसियल वेबसाइट www.iffco.in या www.iffcoyuva.in पर जाकर आवदेन करने पड़ेगा।
उम्मीदवारों को अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी।
इसके साथ-साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के प्रमाणपत्र भी अपलोड करने पड़ेंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए ईमेल व मोबाइल नंबर के जरिए अभ्यर्थियों से संपर्क किया जाएगा।

Official Notification For Agriculture Graduate Trainee

Official Notification For Accounts Trainee

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *