गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने एग्जक्यूटिव ट्रेनी के पदों आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि जारी नोटिस में पदों के संख्या का व्याख्या नहीं की गई है। इन पदों पर आवेदन 15 फरवरी से शुरू होगी।
पदों का विवरण
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन)
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल)
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल)
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 15 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 16 मार्च 2022
आयु सीमा
अधिकतम 26 वर्ष।
योग्यता
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रुमेंटेशन) – उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंस्ट्रुमेंटेशन/इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रुमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) – उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 65% अंकों के साथ मैकेनिकल / प्रोडक्शन / प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल / मैन्युफैक्चरिंग / मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) – कम से कम 65% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार 15 फरवरी के बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को GATE-2022 के अंकों के आधार पर ग्रुप डिस्कशन / पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
