jobs

भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) की ओर से कटेगरी-3 के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए FCI की ऑफिसियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/fcimtmaug22 पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

FCI की ओर से नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ-ईस्ट जोन में कैटेगरी-3 पदों पर 5043 वैकेंसी निकाली गई हैं। इस भर्ती के लिए वैकेंसी सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल में जूनियर इंजीनियर, स्टेनो ग्रेड-3 और एजी-3 जनरल, एकाउंट्स, टेक्निकल, डिपो, हिंदी) पदों के लिए है। सबसे अधिक 2388 वैकेंसी नॉर्थ जोन में हैं। साउथ जोन में 989, ईस्ट जोन में 768, वेस्ट जोन में 713 और नॉर्थ ईस्ट जोन में 185 वैकेंसी हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो गए है।
आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2022 है।

योग्यता

एजी-III (तकनीकी) – कृषि / वनस्पति विज्ञान / जीव विज्ञान / बायोटेक / फूड में बीएससी या बीटेक।
एसी-III (सामान्य) – ग्रेजुएशन डिग्री, कंप्यूटर नॉलेज।
एजी-III (लेखा) – बीकॉम और कंप्यूटर नॉलेज।
एजी-III (डिपो) – ग्रेजुएशन, कंप्यूटर नॉलेज।
जेई (ईएमई) – ईई / एमई इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा के साथ 1 वर्ष का अनुभव।
जेई (सिविल) – सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा के साथ 1 वर्ष का अनुभव।
हिंदी टाइपिस्ट AG-II (Hindi)- ग्रेजुएशन, हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड। अनुवाद में 1 वर्ष का अनुभव।
स्टेनो ग्रेड- II – ग्रेजुएट के साथ डोएक ओ लेवल सर्टिफिकेट। टाइपिंग और स्टेनो का ज्ञान।

आयु सीमा

जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) – 21 से 28 वर्ष
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल) – 21 से 28 वर्ष
स्टेनो। ग्रेड- II – 21 से 25 वर्ष
एजी-III (हिंदी) – 21 से 28 वर्ष
एजी-III (सामान्य) – 21 से 27 वर्ष
एजी-III (लेखा) – 21 से 27 वर्ष
एजी- III (तकनीकी) – 21 से 27 वर्ष
एजी-III (डिपो) – 21 से 27 वर्ष
आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से की जाएगी।

वेतन

जेई – रु. 34,000-1,03,400
स्टेनो ग्रेड 2 – रु. 30,500-88,100
एजी ग्रेड 3 – रु. 28,200- 79,200

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन लिखित परीक्षा – फेज 1 और फेज 2। फेज 1 के मार्क्स फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। सभी पदों के लिए फेज-1 टेस्ट कॉमन होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500/-
एससी / एसटी / दिव्यांग: 0/-
सभी श्रेणी महिला: 0/-
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

Official Notification

आवेदन का Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *