कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में स्पेशलिस्ट ग्रेड-II जूनियर स्केल की 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ईएसआईसी के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28 रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व आवेदन योग्यता व अन्य शर्तो के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की आखरी तारीख 26 जुलाई 2022 है।
आयु सीमा
26 जुलाई 2022 को अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा न हो।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 500 रुपए आवेदन शुल्क में देने होंगे। हालांकि एससी-एसटी/डिपार्टमेंटल कैंडिडेट/दिव्यांग/ महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
अभ्यर्थियों को दिए गए फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म भरकर और विधिवत हस्ताक्षर करके व जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के आवेदन पत्र को लिफाफे में भरना होगा। लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में “Application for the post of Specialist Gr. II (Jr. Scale)” लिखा होना चाहिए। आवेदन संबंधित पते पर 26 जुलाई तक हर हाल में पहुंच जाना चाहिए।
आवेदन भेजने का पता
एडिशनल कमिशनर/रीजनल डायरेक्टर,
ईएसआई कॉर्पोरेशन,
डीडीए कम्प्लेक्स कम ऑफिस, तृतीय एवं चतुर्थ तल, राजेंद्र प्लेस, राजेंद्र भवन, नई दिल्ली-110008
