भारत सरकार के परमाणु उर्जा विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECIL) ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस डिविजन (EMSD), देश भर के अन्य डिविजन और साइट पर 300 टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
पदों की संख्या
300 पद
पदों का विवरण
टेक्निकल ऑफिसर (कॉन्ट्रैक्ट पर)
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि – 21 दिसंबर 2021
आयु सीमा
अधिकतम 30 वर्ष
योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से निर्धारित ट्रेड में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इन ट्रेड में इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी शामिल हैं। साथ ही, उम्मीदवारों के पास डिग्री प्राप्त करने के बाद सम्बन्धित ट्रेड में एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
कैसे करें आवेदन
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
आधिकारिक वेबसाइट
ऑफिसियल नोटिफिकेशन
https://careers.ecil.co.in/app/ADVT_39_2021.pdf
आवेदन लिंक
https://careers.ecil.co.in/advt3921.php
