दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इनमें टीजीटी, पीजीटी, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर, सहित कई पदों पर कुल 547 भर्तियां निकाली गई हैं। सबसे अधिक पद टीजीटी (364) के हैं। डीएसएसएसबी के इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफिसियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
28 जुलाई 2022 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2022 है।
रिक्त पदों का विवरण
- मैनेजर अकाउंट्स – डीटीसी विभाग- 2 पद
- डिप्टी मैनेजर अकाउंट्स- डीटीसी विभाग- 18 पद
- जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर- डीटीसी विभाग- 7 पद
- असिस्टेंट स्टोर कीपर- ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन विभाग – 5 पद
- स्टोर अटेंडेंट- ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन विभाग – 6 पद
- अकाउंटेंट- राज्य सैनिक बोर्ड – 1 पद
- टेलर मास्टर- दिल्ली प्रिजन- 1 पद
- पब्लिकेशन असिस्टेंट- डायरेक्टोरेट ऑफ इंफोर्मेशन एंड पब्लिसिटी- 1 पद
- टीजीटी (स्पेशल एजुकेशन)- शिक्षा निदेशालय- 364 पद
- पीजीटी म्यूजिक (पुरुष)- शिक्षा निदेशालय– 1 पद
- पीजीटी फाइन आर्ट्स (पुरुष)- शिक्षा निदेशालय- 1 पद
- पीजीटी उर्दू (पुरुष)- शिक्षा निदेशालय- 3 पद
- पीजीटी उर्दू (महिला)- शिक्षा निदेशालय- 3 पद
- पीजीटी हॉर्टिकल्चर- शिक्षा निदेशालय- 2 पद
- पीजीटी साइकोलॉजी पुरुष – शिक्षा निदेशालय- 1 पद
- पीजीटी साइकोलॉजी महिला- शिक्षा निदेशालय- 1 पद
- पीजीटी कंप्यूटर साइंस (पुरुष)- शिक्षा निदेशालय- 7 पद
- पीजीटी कंप्यूर साइंस (महिला)- शिक्षा निदेशालय- 19 पद
- पीजीटी पंजाबी (महिला)- शिक्षा निदेशालय- 2 पद
- पीजीटी संस्कृत (महिला)- शिक्षा निदेशालय- 21 पद
- पीजीटी इंग्लिश (पुरुष)- शिक्षा निदेशालय- 13 पद
- पीजीटी इंग्लिश (महिला)- शिक्षा निदेशालय- 14 पद
- पीजीटी ईवीजीसी (पुरुष)- शिक्षा निदेशालय- 19 पद
- पीजीटी ईवीजीसी (महिला)- शिक्षा निदेशालय- 35 पद
आयु सीमा
मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर, टेलर मास्टर के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल तय की गई है। वहीं असिस्टेंट स्टोर कीपर, पब्लिकेशन असिस्टेंट एवं स्टोर असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 साल, अकाउंटेंट के लिए 52 साल और टीजीटी के लिए 30 साल व पीजीटी के लिए 36 साल तय की गई है।
योग्यता
मैनेजर अकाउंट्स- सीए या एमकॉम।
डिप्टी मैनेजर अकाउंट्स – एमकॉम (सेकेंड क्लास) या बीकॉम (फर्स्ट क्लास) एवं दो साल का अनुभव।
लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर – 12वीं पास।
असिस्टेंट स्टोर कीपर- 10वीं पास/ साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास। मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल आईटीआई ट्रेड को प्रेफरेंस।
स्टोर अटेंडेंट- 10वीं पास। व दो साल का अनुभव।
अकाउंटेंट- ग्रेजुएश व 10 साल का अनुभव।
टेलर मास्टर- 8वीं पास व टेलरिंग में डिप्लोमा।
पब्लिकेशन असिस्टेंट- इंग्लिश या हिंदी विषयों के साथ ग्रेजुएशन। एवं जर्नलिज्म या मास कॉम में डिप्लोमा। या जर्नलिज्म या मास कॉम में तीन वर्षीय डिग्री।
टीजीटी – ग्रेजुएशन व बीएड। एवं CTET पास।
आवेदन फीस
100 रुपये। एससी, एसटी, महिलाएं व दिव्यांग वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।
